फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled car collided with a tree, one killed, six injured

Sambhal News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with a tree, one killed, six injured
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में सिंहपुरसानी-असमोली मार्ग पर गांव राया बुजुर्ग गांव के नजदीक रविवार की रात सात बजे करीब सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें गांव पाली की मढैया निवासी ओमप्रकाश (55) पुत्र प्रसादी सिंह की मौत हो गई। जबकि इसी कार में सवार मृतक के दामाद चेतन और प्रिंस के अलावा चेतन का बेटा हिमांशु, केशव पुत्र महाशय व नंदिनी पुत्री अरविंद घायल हो गए। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया है। जबकि कार में इनके अलावा सिंघम और प्रशांत भी सवार थे, उन्हें मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश के दामाद चेतन, प्रिंस और महाशय रिश्तेदारी में आए थे। यहां पर प्रिंस के बेटे को बुखार आ गया। इसकी दवाई लेने के लिए ओमप्रकाश कार से असमोली आए थे। इसी कार में सभी सवार हो गए। लौटते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए खंदक में पलट गई। मृतक के बेटे अरविंद ने बताया कि कार के सामने नीलगाय आ गई थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई। और हादसे का शिकार हो गई। वहीं, हादसे को देखकर आसपास के लोग आ गए और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए असमोली सीएचसी भेजा। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता खेती किसानी करते थे।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी राजवती, बेटा अरविंद और चार बेटियों का रोरो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। जानकारी मिली है कि जिस समय हादसा हुआ तब कार तेज रफ्तार से जा रही थी। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed