{"_id":"6726bcde1193075146071597","slug":"uncle-niece-and-nephew-died-in-tractor-trolley-collision-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116041-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चाचा-भतीजी और भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चाचा-भतीजी और भतीजे की मौत
Sun, 03 Nov 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव परियावली में शनिवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक काे रौंद दिया। हादसे में गांव के ही बाइक सवार विजेंद्र (38), उनकी भतीजी रेनू (18) और भतीजा हिमांशु (14) की मौत हो गई। भैया दूज से एक दिन पहले भाई-बहन समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
हादसे से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस को सड़क से शव नहीं उठाने दिए और संभल-असमोली मार्ग पर जाम लगाकर आरोपी चालक को मौके पर लाने की मांग करने लगे। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने ढाई घंटे समझाने के बाद परिजन शांत हुए और जाम खुलवाया।
परियावली गांव निवासी विजेंद्र सिंह ट्रक चालक थे। शनिवार की शाम वह अपनी भतीजी रेनू और भतीजे हिमांशु को गांव के ही बाजार से चप्पल दिलाने के लिए बाइक से जा रहे थे। संभल-असमोली मार्ग पर पहुंचने पर संभल की ओर से आए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आया ट्रैक्टर चालक भी तीनों को रौंदते हुए भाग गया। हादसे में विजेंद्र सिंह और उनकी भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हिमांशु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव नहीं उठाने दिए। परिजन व ग्रामीणों ने दोनों आरोपी ट्रैक्टर चालकों को मौके पर लाने की मांग करते हुए संभल-असमोली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ आलोक कुमार सिद्धू मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए। तब पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर बेहोश हुई मां
हिमांशु कक्षा छह का छात्र था। बेटा-बेटी और देवर की मौत की सूचना पर विनीता देवी बेहोश हो गई। विनीता देवी के पति की बीमारी के चलते अप्रैल में मौत हो गई थी। तीन बेटी और एक बेटा था। देवर भी अविवाहित था। भाईदूज से एक दिन पहले एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसर गया।
000000000000000
कोट
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चाचा-भतीजी और भतीजे की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल।