फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   uncle-nephew injured in road accident

सड़क हादसे में चाचा-भतीजा घायल, कार सड़क किनारे खंदी में घुसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
uncle-nephew injured in road accident
संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के चंदौसी-संभल मार्ग स्थित कस्बा नरौली में कार की चपेट में आकर चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसे के बाद कार गड्ढ़े में जा घुसी। घायल बालक को निजी नर्सिंगहोम एवं चाचा को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। चाचा की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दस बजे कस्बा नरौली के मोहल्ला मंसादेवी निवासी मनीराम की पत्नी रूपवती अपने छह वर्षीय पुत्र शिवदास के साथ नलकूप पर जा रही थी। जब मां-बेटे चंदौसी-संभल मार्ग पर पहुंचे तो संभल की ओर तेज गति से आ रही कार ने बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक शिवदास गंभीर रूप से घायल हो गया और कार सड़क किनारे गड्ढ़े में जा घुसी। उसी समय बालक का चाचा पप्पू भी वहीं मौजूद था। वह बालक को बचाने दौड़ा तो चालक ने कार चालक ने गेट खोल दिया। जिसकी चपेट में आकर पप्पू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजन घायल बालक को निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर दौड़े। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस में तैनात स्टाफ ने घायल पप्पू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पप्पू हालत गंभीर होने पर होने पर उसे रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने पहुंच कार को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed