फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncle and nephew guarding the farm were attacked with knife and sticks

Sambhal: खेत की रखवाली कर रहे चाचा- भतीजे पर चाकू और लाठी- डंडे से हमला, बेहोशी की हालत में खेत पर मिले

Thu, 09 Mar 2023 02:53 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 02:53 AM IST
सार

सनी के चेहरे पर चाकू लगा है और उसके चाचा रामप्रसाद के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
Uncle and nephew guarding the farm were attacked with knife and sticks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संभल के चंदौसी क्षेत्र के नरौली में फसल की रखवाली कर रहे चाचा- भतीजे पर मोहल्ले के ही लोगों ने चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सुबह के समय दोनों खेत पर बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


नरौली निवासी सनी (27) मंगलवार की रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। सनी के चाचा रामप्रसाद (33) उसके साथ खेत पर थे। रात करीब 10 बजे दोनों खेत पर डाल रखी मढैया में खाना खा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के ही 4 लोग शराब के नशे में उनके पास पहुंचे और पानी मांगने लगे। आरोप है कि पानी लेने के कुछ देर बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। सनी के चेहरे पर चाकू लगा है और उसके चाचा रामप्रसाद के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन

 


चाचा भतीजे वहां से उठ नहीं पाए और बेहोश हो गए। बुधवार की सुबह सनी की पत्नी सुमन दोनों के लिए चाय लेकर खेत पर पहुंची तो वह बेहोश पड़े मिले। सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को सीएससी चंदौसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन अभी घायलों के उपचार में लगे हैं। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई घायल सनी के मुताबिक आरोपी पास के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत 
संभल के धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमत नगर में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमत नगर प्रेमपाल की 18 वर्षीय पुत्री कुसुम बुधवार की शाम करीब 4 बजे खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेने जा रही थी। गांव के नजदीक ही रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अलीगढ़ की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed