फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncle and nephew died due to fever in Sikaura Khadar

Sambhal News: सिकरौरा खादर में बुखार से चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 10 Sep 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew died due to fever in Sikaura Khadar
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव सिकरौरा खादर में बुखार से पीड़ित चाचा जुगल किशोर (55) और भतीजे नंदकिशार (36) की मौत हो गई। जुगल किशोर की बेटी भी बुखार से पीड़ित है और सीएचसी में उपचार चल रहा है। बुखार को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

जुनावई सीएचसी क्षेत्र के गांव सिकरौरा खादर निवासी नंदकिशार (36) को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। बुखार आने पर पहले स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई गई, फिर मुरादाबाद टीएमयू में भर्ती कराया गया। वहां पर नंदकिशोर का कई दिनों से उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार की रात करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। नंदकिशोर के शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नंद किशोर के चाचा जुगल किशोर (55) को भी आठ दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर जुगल किशोर को सीएचसी जुनावई से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था, वहां उपचार के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। जुगल किशोर की बेटी नीरज कुमारी भी बुखार से पीड़ित है और उसका जुनावई सीएचसी में उपचार चल रहा है। गांव में बुखार से दो मौत होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालांकि बुखार के कम रोगी ही गांव में है। करीब दस दिन पहले 15 से 20 लोग बुखार से पीड़ित थे, वह लोग सही हो चुके हैं। अन्य बुखार से पीड़ित है। नंद किशोर किसान था। उसके छह बच्चे हैं। दो बेटे और चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed