{"_id":"61aa667792f8ed20eb38b294","slug":"umesh-in-chair-race-and-durgesh-first-in-painting-chandausi-news-mbd411472318","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी दौड़ में उमेश और चित्रकला में दुर्गेश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी दौड़ में उमेश और चित्रकला में दुर्गेश प्रथम
विज्ञापन
बहजोई। विश्व दिव्यांगता दिवस पर जनपद स्तरीय दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान की प्रस्तुति दी।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों की ओर से दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता व छूकर पहचानो प्रतियोगिता आदि में भागीदारी की गई। जिसमें 20 मीटर दौड़ में श्रीपाल ने प्रथम, भूरे ने द्वितीय व सुमित नेे तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में उमेश कुमार ने प्रथम, सुखपाल नेे द्वितीय व असुलिमान ने तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गेश ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय व सुखपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डीएम ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। संचालन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा व शिक्षक राशिद अली ने किया। इस बीच बीएसए दीपिका चतुर्वेदी और एएओ यूपी सिंह, डीसी दीनदयाल शर्मा, मुकेश पाठक, सचिन सक्सेना व आकाश कुमार समेत संजय गुप्ता, संजीव कुमार व संदीप कुमार व सत्यपाल आदि समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी व संकुल शिक्षक आदि मौजूद रहे।