फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ulama met with dm

उलमा ने की अधिकारियों से मुलाकात, अमन बनाए रखने का दिया आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
ulama met with dm
संभल। त्योहार के मद्देनजर शहर के उलमा शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने त्योहारों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की अपील की। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा त्योहारों पर शांति कायम रखने के लिए पुख्ता इंतजाम रहेंगे। डीएम ने उलमा से कहा कि आगामी त्योहार होली व शब ए बरात शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं। इसके लिए उलमा आम लोगों से संवाद करें, जिससे कहीं कोई विवाद की स्थिति न बने। उलमा ने अमन की अपील करने का भरोसा दिया। इस दौरान एडीएम कमलेश अवस्थी, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, शहर इमाम शाही जामा मस्जिद मौलाना आफताब हुसैन वारसी, शहर मुफ़्ती कारी अलाउद्दीन, इमाम ईदगाह मौलाना जाहिरुल इस्लाम, मुफ़्ती-ए-सिरसी मौलाना आलम रजा नूरी, मदरसा अजमल उलूम के नाजिमे आला कारी तंजीम अशरफ, कारी वसी अशरफ, कारी यूसुफ, मौलाना फ़ाजिल मिस्बाही, हाजी लड्डन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed