{"_id":"610705b88ebc3e846d3d135b","slug":"two-youths-gang-raped-the-girl-who-went-to-the-farm-chandausi-news-mbd3978181122","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। गुन्नौर क्षेत्र के गांव में रविवार की दोपहर खेत के लिए गई किशोरी को दो युवकों ने पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्चे की सूचना पर पहुंचे किशोरी के चाचा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और तमंचा से गोली मारने की धमकी की। तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोस्को के मामले में मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी रविवार की दोपहर करीब 12 बजे खेत गई थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रास्ते में ही दो युवक किशोरी के पीछे पीछे चल दिए। खेत में घुसते ही आरोपियों ने किशोरी को दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दोनों आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। किसी तरह किशोरी के मुंह से कपड़ा निकल गया। उधर जंगल में किशोरी का 11 वर्षीय मौसेरा भाई जामुन खाने गया था। मुंह से कपड़ा निकलने पर किशोरी की चीख निकल गई। चीख सुनकर बालक ने आरोपियों को किशोरी के साथ दुष्कर्म करते हुए देख लिया।
वहां से घर आकर किशोरी के चाचा को घटना की जानकारी दी। वहां पहुुंचे किशोरी के चाचा ने आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वहां से चले गए। इसके उसके चाचा किशोरी को बदहवास हालत में उठाकर घर ले आए। बाद में थाने जा कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गांव निवासी आरोपी सौरभ व विजय के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी मौके से फरार है।