फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two thieves of Firozabad caught with stolen goods

चोरी के माल के साथ फिरोजाबाद के दो चोर दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two thieves of Firozabad caught with stolen goods
चंदौसी (संभल)। पुलिस ने चोरी के माल के साथ फिरोजाबाद के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 हजार की नकदी, जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि डबल फाटक के निकट बहजोई रोड पर दो चोर चोरी के माल के साथ खड़े हैं और उसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर दो चाकू, 50 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु की, एक कैमरा बरामद हुआ है। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने 21 जून को चंदौसी के मोहल्ला कागजी में मोहम्मद आसिफ के घर चोरी करने की वारदात कबूल की है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम राशिद निवासी मोहल्ला कटरा शाही मस्जिद, जावेद निवासी मोहल्ला कोटला थाना फिरोजाबाद दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवेंद्र कुमार शर्मा, एसआई सईद खां, कांस्टेबल राणा, हरिराम सिंह, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आए थे बहन के घर, बंद मकान में किया था हाथ साफ
पुलिस को पूछताछ में राशिद ने बताया कि वह चंदौसी में अपनी बहन के घर आए थे। यहीं चोरी की योजना बनाई। बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर सामान चोरी किया था। बताया कि माल का बंटवारा नहीं हुआ है। वारदात में उनका तीसरा साथी भी शामिल था, जो फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed