फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two tempos clashed, one driver died

दो टेंपो भिड़े, एक के चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two tempos clashed, one driver died
संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा में मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब दो टेंपू आमने-सामने से टकरा गए। इसमें एक टेंपू चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा निवासी तौफीक पुत्र कल्लू (28) टेंपू चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मंगलवार शाम पांच बजे के करीब वह मोहम्मदपुर टांडा से चंदौसी जा रहे थे। गांव में ही चंदौसी की ओर से आ रहे दूसरे टेंपू से भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपू चला रहे तौफीक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़कर रखे दूसरे टेंपो चालक को हिरासत में लिया है। टेंपो को भी कब्जे में लिया गया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि तौफीक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है। संभल कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed