Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two sides clashed due to enmity, ten injured including three women

रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़े, तीन महिला समेत दस घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed due to enmity, ten injured including three women
संभल/गवां। दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव किया गया और लाठी-डंडे चले। इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से तीन महिला समेत दस लोग घायल हुए हैं। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया और कुछ लोग हिरासत में लिए गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जयदासपुर में मंगलवार की सुबह हुए विवाद में एक पक्ष का कहना है कि उनके पक्ष का एक युवक शौच के लिए जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज की। विरोध किया तो पथराव किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से राजबहादुर, मोहित, श्रीपाल, शांतिदेवी, रेखा घायल हुई हैं और दूसरे पक्ष से मुकेश, सर्वेश, रजनी, सोनू, दंगल सिंह को चोट लगी है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। विवाद की सूचना पर पहुंची रजपुरा थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी रजपुरा भर्ती कराया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। रजपुरा थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि पुराना विवाद दोनों पक्षों में चल रहा है। उसी बात को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ एनसीआर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed