फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two person dies in road accident in sambhal

ट्रैक्टर-ट्राली ने पहले साइकिल सवार दो किशारों को रौंदा, फिर एक व्यक्ति को मारी टक्कर, दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
two person dies in road accident in sambhal
संभल जिला अस्पताल में हादसे में जान गंवाने वाले हबीब के परिजनों से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी मार्ग स्थित सैफखां सराय में सीमेंट से भरे बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो किशोर समेत तीन लोगों केे रौंद दिया। इसमें किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल एक किशोर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को करीब तीन बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी मार्ग स्थित सैफखां सराय में सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क किनारे चल रहे साइकिल सवारों को रौंद दिया। इसमें गांव गोविंदपुर निवासी मोहम्मद हसन के 11 वर्षीय बेटे हैदर अली की मौत हो गई। जबकि हैदर अली का बड़ा भाई 12 वर्षीय मेराज अली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ने भागे सैफखां सराय निवासी हबीब (42) पुत्र शफीक को भी ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब साइकिल सवार किशोर नूरियो सराय में लगे वाली साप्ताहिक बाजार से कपड़े व अन्य घरेलू सामान लेकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही सैफखां सराय के नजदीक पहुंचे तो संभल की ओर से आए सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। सड़क किनारे खड़े हबीब ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के पिता ने बताया कि उनके दो बेटे व चार बेटी हैं। हैदर कक्षा दो में पढ़ाई कर रहा था। मां आयशा शव देखकर बेेहोश हो गईं। वहीं हबीब के परिजनों ने बताया कि हबीब पहले ट्रक चलाते थे। अब कुछ दिनों से ई-रिक्शा खरीद लिया था। पत्नी अफशा का रो- रोकर बुरा हाल है। हबीब अपने पीछे दो बेटी व दो बेटों को छोड़ गए हैं।
साहस दिखाते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ने भागे थे हबीब
संभल। सैफखां सराय में साइकिल सवार दोनों किशोरों को रौंद कर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ने भागे हबीब ने अपनी जान गंवा दी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जब ट्रैक्टर-चालक हादसा कर भाग रहा था तो हबीब पीछे भागे और ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान वह पहिये के नीचे आ गए। पहले ट्रैक्टर के पहिये हबीब के शरीर से उतरे फिर सीमेंट से भरी ट्रॉली के पहिये उतर गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि जिला अस्पताल में चिकित्सक ने की।
नए कपड़े खरीदने की जिद में नूरियो सराय आ गए थे किशोर
संभल। गांव गोविंदपुर निवासी मोहम्मद हसन के दो बेटे थे। इसमें हैदर अली की सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने जान ले ली। दूसरा मेराब अली गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित पिता ने बताया कि नए कपड़े खरीदने की जिद कर रहा था। घर से रुपये लेकर बड़े भाई के साथ रविवार को नूरियो सराय में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में पहुंच गया। नए कपड़े खरीदने के साथ ही घर की सब्जी खरीदी थी। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
सड़क किनारे खड़ी कार हुई क्षतिग्रस्त, लोगों ने भाग कर जान बचाई
संभल। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही हादसे के समय कार में कोई बैठा नहीं था। यदि कोई बैठा होता या आसपास खड़ा होता तो घायल हो सकता था। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब ट्रैक्टर चालक हादसा कर भागने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। गनीमत रही जिस समय ट्रैक्टर चालक अपना काबू खोए हुए था तक कोई वाहन सामने नहीं आया। वरना कई और लोग हादसे का शिकार हो जाते।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विकास सक्सेना, संभल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed