फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two people turned into corpses in five minutes.

Sambhal News: पांच मिनट में लाशों में तब्दील हो गए दो लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two people turned into corpses in five minutes.
बहजोई। ईसमपुर उर्फ यूसुफपुर रोड पर संचालित एसआर राइस मिल में सिर्फ पांच मिनट के अंतराल दो मजदूरों की सांसें थम गईं। मिल मक्का सुखाने के लिए मशीनें चल रही थीं। अचानक एलिवेटर में मक्का फंस गई और मक्का निकालने के लिए चेंबर में पहले घुसे श्रमिक ओमपाल जहरीली गैस की चपेट में आकर बेसुध हो गए। उनकी हालत देखकर तुरंत फोरमैन विजय चेंबर में उतर गए। उनकी जान भी जहरीली गैस ने ले ली। चेंबर में उतरने से लेकर फोरमैन व श्रमिक की मौत होने तक सिर्फ पांच मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

इसको लेकर साथी श्रमिक रवेंद्र का कहना था कि रात करीब ढाई बजे मक्का सुखाने के लिए मशीनें चल रही थीं। वह सभी लोग मशीनों पर अपने-अपने काम कर रहे थे। तभी अचानक एलिवेटर में मक्का फंस गई। इसके चलते वह लोहे का स्लैब हटाकर एलिवेटर के चेंबर में मक्का निकालने के लिए उतरा। जैसे ही वह चेंबर में चार-पांच सीढ़ी नीचे उतरा। वैसे ही उसे अजीब सी गंध महसूस हुई और वह एकदम से चेंबर के बाहर आ गया।
विज्ञापन

इस बीच, अचानक ओमपाल चेंबर में उतरने लगा। ओमपाल को चेंबर में उतरते देख उसने मना भी किया, लेकिन ओमपाल चेंबर में उतर गया। इसके बाद कोई आहट न मिली और ओमपाल बेहोश हो गया। ओमपाल बेसुध होते देखकर उसे निकालने के लिए फोरमैन विजय भी तुरंत चेंबर में उतर गए, लेकिन वह भी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन चेंबर के ऊपर बिजली का पंखा का लगाकर जहरीली गैस बाहर निकाली गई। इसके बाद एक-एक कर विजय व ओमपाल को चेंबर से बाहर निकाला गया। तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। इस तरह सिर्फ पांच मिनट में दो जिंदा लोग दो लाशों में तब्दील हो गए। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि यदि विजय व ओमपाल के चेहरे पर मास्क लगा होता, तो उनकी जान बच सकती थी। जबकि राइस मिल में मास्क थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed