{"_id":"5ac52c224f1c1bc5618b56ad","slug":"two-people-colliding-with-scrpio-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो पोल से टकराई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो पोल से टकराई, दो घायल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और मौके पर जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र स्थित मालगोदाम रोड पर दिल्ली से आ रही स्कार्पियो बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में चालक और एक महिला घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जनपद बदायूं के थाना बजीरगंज के गांव उदयपुर निवासी मंजूर परिवार के साथ दिल्ली रहता है। उसके गांव में आठ दिन बाद एक युवती की शादी होनी है। सभी लोग स्कार्पियो से गांव में शादी में शामिल होने जा रहे थे। सुबह छह बजे स्कार्पियो जब मालगोदाम रोड पर पहुंची तो अचानक चालक असलम की झपकी लग गई।
जिससे स्कार्पियो सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। स्कार्पियो में आठ लोग सवार थे। हादसे में चालक असलम और महिला शबाना पत्नी खलील घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।