फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two occupants of a Fortuner car injured in collision with a pickup truck.

Sambhal News: पिकअप की टक्कर से फॉर्च्यूनर कार सवार दो लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two occupants of a Fortuner car injured in collision with a pickup truck.
बहजोई। हाईवे पर पिकअप वाहन की टक्कर से फॉर्च्यूनर कार सवार जिला गाजियाबाद के थाना कविनगर के सोना गार्डन के निकट पांडव नगर निवासी विजय चौधरी व साथी जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र निवासी शाहनवाज घायल हो गए।
विज्ञापन

कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को दी गई हादसे की तहरीर में घायल विजय चौधरी ने बताया कि वह रविवार को अपनी फॉर्च्यूनर कार से गाजियाबाद से बबराला जा रहा था। तभी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बहजोई की ओर से बबराला जाते समय रास्ते में गांव पाठकपुर में सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह व उसका साथी घायल हो गए। साथ ही, उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि हादसे की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, पिकअप वाहन व चालक पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed