{"_id":"66af7908a91f0b79c20de272","slug":"two-killed-in-sambhal-head-on-collision-between-pickup-and-truck-five-injured-including-two-women-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में दो की मौत: पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत, दो महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में दो की मौत: पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत, दो महिला समेत पांच घायल
Sun, 04 Aug 2024 06:20 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क,
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 06:20 PM IST
सार
चंदौसी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
चंदौसी में घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बहजोई मार्ग स्थित अजीत एनक्लेब के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक रविवार सुबह चार बजे करीब पिकअप और लकड़ी से भरे ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इसमें पिकअप चालक बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मंडलपुर निवासी सुमित (28) और बदायूं के थाना फैजगंज अंतर्गत गांव खेड़ादास निवासी विष्णु (18) की मौत हो गई। विष्णु की मां किरन और बहन गीता घायल हुई हैं।
विज्ञापन
वहीं, ट्रक चालक को भी गंभीर चोट आई है। ट्रक में सवार अन्य दो लोगों को मामूली चोट लगी है। विष्णु नोएडा में रहकर मजदूरी करता था। वह शनिवार को घरेलू सामान लेकर गांव लौट रहा था। पिकअप में मां और बहन भी सवार थीं।
विज्ञापन
जैसे ही चंदौसी में बहजोई मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इसमें विष्णु और पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के क्लीनर ने बताया कि वह रामपुर जिले से लकड़ी भरकर ला रहे हैं और राजस्थान जा रहे थे।
रास्ते में अचानक से हादसा हो गया। वहीं, हादसे की सूचना पर कोतवाली और बनियाठेर थाना पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसमें मृतक विष्णु की मां और बहन के साथ ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार हायर सेंटर कराने के लिए रेफर किया गया है