फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two JCB caught in illegal mining

अवैध खनन में दो जेसीबी, तीन ट्रैक्टर टाली पकड़ीं

Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two JCB caught in illegal mining
स्वाला के समीप एनएच में आए मलबे को हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
नखासा थाना क्षेत्र में अवैैध खनन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी नखासा ने छापेमारी की। ईंट भट्ठों से दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई हैं। प्रशासन को अभिलेखों का इंतजार है। प्रशासन को अभिलेख नहीं दिखा पाने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को सूचना मिली थी कि संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव कुरकावली के पास भट्ठों पर अवैध खनन किया जा रहा है। इसके बाद नायब तहसीलदार नितिन तनेजा और थाना प्रभारी नखासा दुर्गेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली भी खड़ी थीं। मौजूद मजदूरों और दूसरे लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


इस बीच कुछ जेसीबी को लेकर चालक भाग गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली गई हैं। जिन्हें थाना नखासा में खड़ा करा दिया है। उन्होंने बताया कि भट्ठे के लिए पर्यावरण स्वच्छता का प्रमाण पत्र और रायल्टी जमा का चालान अनिवार्य है। भट्ठों से यह दोनों अभिलेख मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों अभिलेख दिखाने की स्थिति में ही वर्ष 2017-18 के लिए अनुमोदित माइनिंग प्लान के तहत भट्ठे पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को स्थिति साफ हो जाएगी कि इस मामले में क्या कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed