फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two groups clashed over firecrackers and attempted to block the road.

Sambhal News: पटाखे छोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जाम लगाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over firecrackers and attempted to block the road.
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में पटाखे छोड़ने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पत्थर लगने से एक पक्ष से एक महिला बेहोश हो गई। वहीं आरोपी दो महिलाओं ने सड़क पर लेट कर चंदौसी-बहजोई मार्ग जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। गांव के तमाम लोगों ने दोनों महिलाओं पर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने के आरोप लगाए हैं। गांव मौलागढ़ निवासी नीरज पत्नी मनोज की बेटी निधि व बेटा आदेश मंगलवार की शाम घर के बाहर पटाखे छोड़ रहे थे। उसी समय घर के पास ही रह रही दो महिलाओं ने पटाखे छोड़ने पर आपत्ति जाहिर करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। निधि ने बताया कि उसके परिवार वालों ने जब विरोध किया तो दोनों महिलाओं व उसके परिवार के लोगों ने छत से ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर लगने से उसकी मां नीरज बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों महिलाएं चंदौसी-बहजोई मार्ग पर पहुंच गईं और सड़क पर लेट कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ मनोज कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया और जाम खुलवाया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ये दोनों महिलाएं आए दिन लोगों से बिना वजह झगड़ती हैं और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed