{"_id":"6546a83116086b893207d49d","slug":"two-girls-buried-after-collapse-serious-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-4646-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ढांग गिरने से दबीं दो किशोरियां, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ढांग गिरने से दबीं दो किशोरियां, गंभीर
Sun, 05 Nov 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में मिट्टी की खोदाई करते समय ढांग गिरने से गांव निवासी रीनू (17) पुत्री होराम सिंह और पिंकी (16) पुत्री ओमवीर सिंह गईं। अन्य किशोरियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर जेसीबी मंगाई और मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां पर रीनू की हालत गंभीर है। जबकि पिंकी को घर भेज दिया है।
गांव किसौली निवासी होराम सिंह की बेटी रीनू और ओमवीर की बेटी पिंकी शनिवार को घर की लिपाई करने के लिए पड़ोस की पूजा, सोनम और बबीता के साथ मिट्टी लेने के लिए गईं थीं। गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के पास सभी किशोरियां मिट्टी की खोदाई कर रही थीं, इसी दौरान भरभराकर ढांग गिर गईं। जिससे रीनू और पिंकी मिट्टी में दब गईं। जिस पर पूजा, सोनम और बबीता ने शोर मचा दिया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार्य कर रही जेसीबी की मदद से मिट्टी हटवाकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर रीनू की हालत गंभीर है। जबकि पिंकी के सिर में मामूली चोट होने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया है।
हर साल होते हैं हादसे फिर भी नहीं लेते सबक
गांव के बिशनलाल ने बताया कि किसौली और अतरासी में हर साल ढांग से मिट्टी की खोदाई के समय हादसे होते हैं। वर्ष 2011 में राजेंद्र सिंह यादव की पत्नी और पुत्रवधु की मिट्टी की ढांग में दबने से मौत हो गई थी। बताया कि शनिवार को यदि मौके पर जेसीबी नहीं मिलती तो अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे पर नहीं लेता कोई सबक
संभल।