फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two dozen monkeys died in three days at the cremation ground.

Sambhal News: श्मशान घाट पर तीन दिन में दो दर्जन बंदरों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two dozen monkeys died in three days at the cremation ground.
चंदौसी। बनियाठेर के गांव आटा में दो दर्जन से अधिक बंदरों की मौत का राज अभी खुल नहीं सका है। पशु पालन विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं अब चंदौसी में तीन दिन में सीता रोड स्थित श्मशान घाट पर करीब 20-25 बंदरों की रहस्यमय मौत हो गई है। कई बंदर मरणासन्न अवस्था में हैं और सहमे हुए हैं। पशु पालन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन

बता दें कि सीता रोड स्थित श्मशान घाट पर बंदर काफी तादाद में हैं। श्मशान घाट के चौकीदार ओमवीर ने बताया कि यहां बुधवार से अब तक तीन दिन में 20-25 बंदरों की रहस्यमयी ढंग से मौत हो चुकी है। जबकि करीब आधा दर्जन बंदर मरणासन्न अवस्था में हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने इसकी जानकारी एसडीएम आशुतोष तिवारी को दी।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर पशु पालन विभाग की टीम बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लोगों में विषैला पदार्थ खिलाने से बंदरों की मौत आदि की चर्चा बनी हुई है। शुक्रवार को सेवादार कौशल किशोर वंदेमातरम ने श्मशान भूमि पर पहुंच कर जानकारी ली और कड़ाके की ठंड में बंदरों के लिए अलाव जलाकर सेवा की। उन्होंने बताया कि पहले आटा गांव में 30 से अधिक बंदरों की मौत रहस्य बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed