फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two death in road accident in buland shahar

चाचा-भतीजे की बुलंदशहर में सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
two death in road accident in buland shahar
हादसे के बाद शव घर पहुंचे तो रजत माथुर का परिवार ऐसे दुखी नजर आया। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी चाचा-भतीजे की बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। देखने वालों का तांता लग गया। जिसने भी हादसा सुना वह गमगीन हो गया। हादसा जिला बुलंदशहर अंतर्गत जहांगीराबाद के नजदीक हुआ है। शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे बुलंदशहर के जहागीराबाद के नजदीक बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी रजत माथुर 27 पुत्र सुभाष चंद्र माथुर व सुनील माथुर 35 पुत्र रामकिशोर माथुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मंगलवार को शव बुलंदशहर से संभल के कोटपूर्वी स्थित घर पर पहुंचे तो चाचा-भतीजे के शव देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। जिसने भी हादसा सुना वह मौके पर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

रजत माथुर की मां मधु माथुर ने बताया कि उनका बेटा एक ट्रैक्टर की एजेंसी पर फाइनेंसर के पद पर कार्य करता था। सोमवार की दोपहर दो बजे अपने चाचा सुनील माथुर के साथ बुलंदशहर गया था। वहां सुनील माथुर को लोन कराना था। कागजी कार्रवाई कर घर लौट रहे थे। रात को नौ बजे करीब जैसे ही जहांगीराबाद के नजदीक पहुंचे तो हादसा हो गया। अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मां ने बताया कि रजत माथुर उनका इकलौता बेटा था। वे ही घर का पालन पोषण कर रहा था। पिता की मौत के बाद से परिवार की सारी जिम्मेदारी उसकी थी। रजत की पत्नी शिखा का रो रो कर बुरा हाल है। रजत अपने पीछे डेढ़ वर्षीय बेटे शोर्य को छोड़ गया है। वहीं सुनील का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed