फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two day program of Shri Kalki Jayanti Mahotsav from tomorrow

श्री कल्कि जयंती महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम कल से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two day program of Shri Kalki Jayanti Mahotsav from tomorrow
नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर पर 2 व 3 अगस्त को श्री कल्कि जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसको लेकर मंदिर प्रांगण में श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल द्वारा महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

श्री कल्कि जयंती महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन भव्य गरुड़ी रथ यात्रा, दिव्य अलौकिक ज्योत के दर्शन, भव्य महाआरती की जाएगी। दूसरे दिन श्री कल्कि महायज्ञ, विशाल भंडारा, नृत्य नाटिका, मनोहर झांकियां व भजन संध्या आदि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। कल्कि सेना के अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने में सभी कल्कि सैनिक व नगरवासी तन मन धन से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान कृष्ण प्रसाद मिश्र, उज्ज्वल सक्सेना, वैभव शर्मा, गगन वार्ष्णेय, विकास कुमार वर्मा, श्याम सक्सेना, पंडित शोभित शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed