फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two cases have been filed against Javed Habib and his son, taking the total to 30.

Sambhal News: जावेद हबीब और उसके बेटे के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज, अब तक 30 मामले हुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two cases have been filed against Javed Habib and his son, taking the total to 30.
संभल। रायसत्ती थाने में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब और नई सराय निवासी सैफुल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमे असमोली थाना क्षेत्र के गांव मिलक गौंजनी निवासी दाउद और राजस्थान के जिला बारां निवासी विजेंद्र की तहरीर के आधार पर दर्ज किए गए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 16 दिन में 30 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी मुकदमों की विवेचना चल रही है। आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है। नोटिस जारी कर सहयोग के लिए कहा है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 45 पीड़ित सामने आ चुके हैं। इन पीड़ितों को 70 प्रतिशत मुनाफा दिए जाने का झांसा देकर निवेश कराया गया था। जिस कॉइन में निवेश कराया गया। उससे ठगी की गई है। इसके आधार पर ही कार्रवाई जारी है। पीड़ितों से की गई ठगी की राशि वापस देनी होगी। साथ ही पुलिस का जांच में सहयोग करना होगा। यदि आरोपी ऐसा नहीं करते हैं तो अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से ली गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed