{"_id":"606383988ebc3e8d2901d8ca","slug":"two-brother-who-were-riding-on-a-bike-going-to-meet-holi-at-buas-house-died-one-injured-sambhal-news-mbd384689324","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के घर होली मिलने जा रहे बाइक पर सवार होकर निकले दो विद्यार्थियों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के घर होली मिलने जा रहे बाइक पर सवार होकर निकले दो विद्यार्थियों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
संभल। बुआ के घर होली मिलने जा रहे तीन छात्रों की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा सिरसी- बिलारी मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 8 बजे हिंडालपुर में हुआ।
चंदौसी की प्रगति विहार कालोनी निवासी नरेंद्र (19) पुत्र शिशुपाल और सौरभ (14) पुत्र सुभाष की हादसे में जान गई है। इनके साथ बाइक पर वीरपाल (20) पुत्र मथुरा निवासी मंडी समिति के पास, चंदौसी भी थे। नरेंद्र इंटरमीडिएट का विद्यार्थी था। सौरभ छठी कक्षा का विद्यार्थी था। नरेंद्र और सौरभ चचेरे भाई हैं। वीरपाल ममेरा भाई है। वह बारहवीं कर चुका है।
घटना स्थल पहुंचे सोनकपुर निवासी कमल सिंह ने बताया कि नरेंद्र और सुभाष सोनकपुर में अपनी बुआ राजकुमारी के घर के लिए बाइक पर सवार होकर होली मिलने के लिए घर से कहकर चले थे लेकिन बुआ के घर तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
सोनकपुर से एक किलोमीटर पहले हिंडालपुर में किसी वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने मोबाइल फोन पर सचना दी तब मौके पर पहुंचे। इसमें वीरपाल, नरेंद्र और सौरभ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। निजी वाहन से तीनों को लेकर अस्पताल की ओर चले। जिला अस्पताल लाए जाने पर नरेंद्र और सौरभ को डाक्टर ने मृत घोषित किया। घायल को परिजन चंदौसी लेकर गए हैं।