फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two bike parts trapped in fishermen's net instead of fish, police seized

मछुआरों के जाल में मछली की जगह फंसे दो बाइक के पार्ट्स, पुलिस ने कब्जे में लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two bike parts trapped in fishermen's net instead of fish, police seized
असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित आरिल नदी में मछली पकड़ने के लिए गए मछुआरों ने जाल फेंका तो इसमें मछली न फंसकर दो बाइक के पार्ट्स फंस गए जिसे देखकर मछुआरे दंग रह गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक के पार्ट्स को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मढ़न चौकी क्षेत्र के गांव गुमसानी में आरिल नदी का उद्गम स्थल है। इसमें कुछ पानी भरा हुआ है जिसमें मछली पल रही हैं। गुमसानी निवासी मुकेश सिंह, मिंटी, राधेश और सुरेंद्र सिंह मछली का व्यापार करते हैं। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे चारों मछुआरे मछली पकड़ने के लिए आरिल नदी पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका। जाल को फेंकने के बाद मछुआरों को जाल भारी लगा। जाल को बाहर निकालकर देखा तो जाल में मछली की जगह बाइकों के पार्ट्स निकले जिसे देखकर मछुआरे हैरान रह गए। घबराकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइकों के पार्ट्स को अपने कब्जे में ले लिया है। मढ़न चौकी प्रभारी राममेहर सिंह ने बताया कि दो बाइकों के पार्ट्स निकले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed