{"_id":"69d94e50b1f84a089f0dac34","slug":"two-bighas-of-wheat-crop-was-burnt-due-to-a-spark-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-134088-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर खुर्द में शुक्रवार सुबह हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर लेखपाल और अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव निवासी बृजनंदन ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे हाइटेंशन लाइन की चिंगारी पांच बीघा गेहूं की फसल में गिरने से आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और मिलकर आग बुझाई। आग से दो बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। आग की सूचना बिजलीघर को देकर आपूर्ति बाधित कराई गई। सूचना पर लेखपाल और बिजली निगम के अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एसडीओ देहात सब डिवीजन पवांसा अखिलेश कुमार ने बताया कि गांव हसनपुर खुर्द में हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल जलने के मामले की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता से जानकारी ली जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जहां भी हाइटेंशन लाइन झूल रही है, उसे ठीक कराया जाएगा। संवाद