फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two arrested in Palledar's murder

पल्लेदार की हत्या में दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in Palledar's murder
असमोली थाना पुलिस ने पल्लेदार की मौत का खुलासा कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने पहले पल्लेदार की हत्या की, इसके बाद शव को असमोली में मौजूद बागीचे में जाकर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी दीशू (28) पुत्र महेंद्र सिंह पल्लेदारी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को उसका शव बागीचे में आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। साथ ही मृत पल्लेदार के पिता की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई। थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर असमोली के ही शानू और एहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed