{"_id":"6398d9455cbc3234260070f9","slug":"two-accused-arrested-with-20-quintal-e-waste-sambhal-news-mbd450315758","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बीस क्विंटल ई-कचरे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बीस क्विंटल ई-कचरे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हयातनगर थाना पुलिस ने 20 क्विंटल ई-कचरे के साथ दो आरोपी पकड़े हैं। लहरा कमंगर के जंगल में बने मकान के पास से यह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया। जांच पड़ताल की गई तो इनके पास से पुलिस ने 20 क्विंटल ई-कचरा के साथ अन्य सामान भी बरामद किया है।
हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल की अगुवाई में उप निरीक्षक मनोज कुमार, सिपाही आशीष कुमार, रविंद्र कुमार, आयुष और दीपांशु कुमार ने लहरा कमंगर के जंगल में बने मकान के पास दो लोगों को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान आरिफ पुत्र निजाकत और कलमे नवी पुत्र रमजानी निवासी लहरा कमंगर के रूप में कराई। जबकि शफीक पुत्र तौफीक निवासी लहरा कमंगर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने इनके पास से 50 कट्टे जिसमें बीस क्विंटल ई-कचरा भरा हुआ था, उसे बरामद कर लिया। अन्य सामान भी बरामद किया गया। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। संभल सर्किल में ई कचरे का बड़ा अवैध कारोबार किया जाता है। समय समय पर पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन इसके बाद भी इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। सबसे ज्यादा ई-कचरे का अवैध कारोबार संभल कोतवाली, नखासा और हयातनगर थाना क्षेत्र में किया जा रहा है। यह ई-कचरा दिल्ली से लाया जाता है।