फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck crushed bike rider, family members created ruckus by blocking

Sambhal News: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा

Sun, 29 Sep 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed bike rider, family members created ruckus by blocking
संभल। गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के पास शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव हाजीपुर मुबारिकपुर निवासी अनिल कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। एसडीएम दीपक कुमार और सीओ गणेश गुप्ता ने परिजनों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

अमरोहा के गांव हाजीपुर मुबारिकपुर निवासी अनिल कुमार शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोई सामान लेने के लिए बाइक से गवां गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वहां से वापस लौटते समय गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के सामने हसनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनिल सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिये से उसका सिर कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। एसडीएम और सीओ ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर एक घंटे बाद वह शव सड़क से उठाने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनका भाई खेती किसानी करता था। परिवार में पत्नी राजेंद्री देवी के अलावा तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक कब्जे में ले लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
हादसे के बाद पहुंची भीड़ ने ट्रक में की तोड़फोड़, पहियों से हवा निकाली
किसान अनिल कुमार की मौत की सूचना पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। परिजनों ने आक्रोश जताया तो भीड़ भी उग्र हो गई। जिस ट्रक से हादसा हुआ था उसमें तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बामुश्किल भीड़ को काबू किया। ट्रक के पहियों की हवा भी निकाल दी। भीड़ करीब एक घंटे तक आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करती रही। पुलिस के आश्वासन के बाद माने तो सड़क से भीड़ हट सकी।



00000



कोट



परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवा दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चूंकि मृतक अमरोहा जिले का निवासी है तो आर्थिक मदद संबंधी कार्रवाई अमरोहा जिले से ही होनी है। -दीपक कुमार, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed