{"_id":"65f60e61910d37680a0cce47","slug":"truck-and-tractor-collide-three-people-injured-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-108476-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रक और ट्रैक्टर टकराए, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रक और ट्रैक्टर टकराए, तीन लोग घायल
Sun, 17 Mar 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बहजोई रोड स्थित आंबेडकर पार्क के सामने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर और ट्रक हाईवे पर पलट गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए है, जिनमें दो लोगों को रेफर किया गया है।
बरेली जनपद के थाना सिरौली के ब्योधन खुर्द गांव के योगेश शर्मा शनिवार को संभल के कोल्ड स्टोर से आलू डालकर लौट रहा था। ट्रैक्टर को संग्रामपुर गांव का वीर सिंह चला रहा था। देररात वह संभल तिराहे स्थित आंबेडकर पार्क के सामने पहुंचे। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने इनके ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज धमाके केे साथ दोनों वाहन आपस में टकराते हुए हाईवे पर पलट गए। जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। राहगीराें के साथ आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक में फंसे बहजोई के चालक कमल को बाहर निकाला। वहीं ट्रैक्टर स्वामी योगेश और चालक वीर सिंह को भी संभाला। तीनों लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को चंदौसी सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक चालक कमल और योगेश की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया है। वहीं हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सामान्य कराया।