{"_id":"69139d893a250623a005f845","slug":"tributes-paid-to-those-killed-in-the-delhi-blasts-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124373-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दिल्ली धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दिल्ली धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त की ओर से दिल्ली धमाके में मारे गए निर्दोष लोगों की याद में सीता रोड स्थित एक हॉस्पिटल में शोकसभा आयोजित की गई।
सभा में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही, दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और देश में अमन-शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है।
सभा की अध्यक्षता डॉ. महेश कुमार गुप्ता और संचालन डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर डॉ. नितिन कौशिक, डॉ. निशा गुप्ता, अंकित बार्ष्णेय, पंकज बार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
................
वंदे भारत संगठन ने दी श्रद्धांजलि
चंदौसी। वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट में मारे गए निर्दोष नागरिकों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। यह कार्यक्रम जिला महामंत्री विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया।
संगठन के सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि यह विस्फोट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन इस घटना में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है।
मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पाल सिंह ने कहा कि यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि नागरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि इस विस्फोट की पूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके और पीड़ितों को न्याय प्राप्त हो।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. डीके अग्निहोत्री, दिनेश पाल सिंह, दिलकश, शगुन ठाकुर, रोहित सैंजनी, अभिषेक शर्मा, विजय चौधरी, टिंकू कुमार, हरेंद्र, अक्षय, सूरज, रूपेश, कमल आदि शामिल रहे। संवाद
.................
एडिशनल एसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च
चंदौसी। दिल्ली में बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार शहर के संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी को लेकर मंगलवार की शाम एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह ने आरआरएफ और स्थानीय पुलिस बल के साथ मुंसिफ रोड स्थित न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया।
उन्होंने न्यायालय में लगी सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, सुरक्षा गेट और तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी से संबंधित जानकारी ली। संबंधित को सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एडिशनल एसपी ने प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी के साथ नगर के मुंसिफ रोड, स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, संभल गेट और रामस्वरूप रोड से होकर फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एडिशनल एसपी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। संवाद