{"_id":"61ba387e90a3b6298019165d","slug":"tributes-paid-on-the-death-anniversary-of-sardar-patel-sambhal-news-mbd4127563162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संभल। विभिन्न संगठनों व शैक्षिक संस्थानों में सरदार बल्लभ भाई की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन परिचय के बारे में चर्चा की और पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बुधवार को हिंदू जागृति मंच की विचार गोष्ठी आयोजित हुई। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 565 रियासतों को भारत में विलय करके एक भारत श्रेष्ठ भारत और वृहद भारत का निर्माण किया था। देश उनके अनुपम योगदान को हमेशा याद रखेगा। इस दौरान अजय कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, श्याम शरण शर्मा आदि रहे।
वहीं दूसरी ओर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष खिजर गौस ने विचार गोष्ठी में कहा कि इस दिन को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया जाता है। बाद में उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बबीता भारद्वाज, सरिता गुप्ता, खुशीराम सिंह, नेपाल सिंह, अजय, शोभित सिंह आदि रहे। सौंधन मोहम्मदपुर स्थित रामनिवास स्मारक उदयवीर सिंह इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक ओमकार सिंह यादव, रामप्रकाश, बाबूराम, श्रीराम, जोगेंद्र, यशवीर आदि रहे।