फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trees and plants have great importance in human life: DM

मानवीय जीवन में पेड़-पौधों का है बहुत महत्व : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Trees and plants have great importance in human life: DM
बहजोई। वन विभाग की तरफ से शनिवार को डीआर रिसोर्ट पर पर्यावरण जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बीच वक्ताओं ने पेड़-पौधों व जल का संरक्षण करने की बात कही। इस दौरान गंगा को प्रदूषित न करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य अतिथि डीएम संजीव रंजन ने कहा कि मानव जीवन में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है। ऐसे में सभी को पेड़-पौधों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए पर्यावरण को बचाए रखने के लिए सहयोग करना चाहिए। कहा कि पर्यावरण संरक्षण को आवश्यक है कि हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए। साथ ही उसकी देखभाल भी करें। प्रभागीय वनाधिकारी डा. हरिओम शर्मा की ने जल और गंगा के महत्वों पर प्रकाश डाला। बोले जल का दुरुपयोग न करें। बूंद-बूंद जल बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जल का उतना ही उपयोग करें जितना आवश्यक हो। इसके अलावा गंगा को प्रदूषित न करें। लोगों को प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रयोग से बचने की सलाह दी गई। संचालन संगीता भार्गव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed