{"_id":"60d23c7f8ebc3e332124550d","slug":"transformer-blew-population-of-two-thousand-in-darkness-for-four-days-chandausi-news-mbd3931680188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, चार दिन से दो हजार की आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, चार दिन से दो हजार की आबादी अंधेरे में
विज्ञापन
चंदौसी। क्षेत्र के गांव राजा का मझोला में तीन दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका है। ग्रामीण इसकी शिकायत बिजली अधिकारियों से कर चुके हैं, पर ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया है। करीब दो हजार की आबादी तीन दिनों से गर्मी में परेशान है और रात अंधेरे में गुजर रही है।
चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव राजा का मझोला की आबादी करीब नौ हजार है। गांव में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के पास 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। इस ट्रांसफार्मर से मुख्य बाजार, बैंक और आबादी को भी बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार को आई बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर फुुंक गया। ट्रांसफार्मर से जुड़ी करीब दो हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो गई। पिछले तीन दिनों से इस आबादी क्षेत्र में अंधेरा छाया है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। ग्रामीण सुनील पाठक ने बताया कि उन्होंने जेई को तीन बार और एसडीओ को दो बार फोन कर ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराया गया। इसके बाद भी न तो ट्रांसफार्मर बदलवाया गया और न ही उसे ठीक कराया गया है।
गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। ग्रामीण सुनील कुमार पाठक, मुकेश गुप्ता, बबीता गुप्ता, पुरूषोत्तम, चंद्रपाल, नारायण, रोहित, कुलदीप शर्मा आदि का आरोप है कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। लोगों को परेशानी हो रही है, पर शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।