फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tranning

छात्राओं ने आत्मरक्षा का गुर सीखा

Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Sat, 07 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
tranning
प्रशिक्षण
बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के सभागार में शुक्रवार को पॉवर एंजिल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने कहा कि न उत्पीड़न सहेंगे और न चुप रहेंगे। वहीं एसपी ने कहा कि पुलिस उनके साथ है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। दोनों हाथ गवां चुकी जनेटा निवासी साजिदा बी ने अपनी जिंदगी की दास्तां सुनाई। छात्राओं  को विपरीत हालात में आगे बढ़ने के लिए जोश और जज्बे से भर दिया। उन्होंने  कहा कि दोनों हाथ कुट्टी मशीन में दोनों हाथ गंवाने के वह पढ़ लिखकर आगे  बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


छात्राएं अगर ठान लें, तरक्की में कोई बाधा नहीं रहेगी।  पॉवर एंजिल्स की जिला संयोजिक संगीता भार्गव की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि पॉवर एंजिल्स ने जिले की तमाम महिलाओं को उत्पीड़न से राहत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 144 पॉवर एंजिल्स काम कर रहीं हैं। एसपी ने वूमन पॉवर लाइन के 1090 नंबर पर कॉल करने वाली लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। स्कूल के प्रबंधक हरीशचंद्र गर्ग ने संगीता भार्गव के प्रयास की सराहना करते हुए छात्राओं से आत्मरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया।

प्रशिकित कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को जूड़ो, कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया। सीओ अफसर अब्बास जैदी, प्रधानाचार्य रॉयमॉन जॉर्ज, अमरनाथ सिंघल, भूपकिशोर, डा.अरविंद गुप्ता, डा.ऋतु सक्सेना, रविकांत अग्रवाल, पल्लवी रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 


बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्राओं ने पॉवर एंजिल्स बनने के लिए नामाकंन कराया। नामाकंन कराने वाली छात्राओं में संकल्प त्रिवेदी, यश्वी अग्रवाल, भार्गवी सिंह, राधा, ताबिंदा, नवप्रीत कौर, सोनल वर्तवाल, सुदीपा पाल, दीप शिखा, हिमानी, आयुषी, हर्षी टंडन आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed