फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   trains run at a speed of 20 on rajghat bridge

Sambhal News: चंदौसी अलीगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू, राजघाट पुल पर 20 किलोमीटर की गति से गुजारी गईं ट्रेनें

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
trains run at a speed of 20 on rajghat bridge
चंदौसी/गुन्नौर/ बहजोई। राजघाट में खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर पर पहुंचे के कारण अलीगढ़- चंदौसी रेलवे ट्रैक पर रोका गया ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी गंगा में जलस्तर राजघाट पुल पर खतरे के निशान पर चल रहा है। सुबह के समय सबसे अलीगढ़ से एसीएम चंदौसी तक रनथ्रू आई। इसके बाद यात्री बैठाए गए। राजघाट पुल पर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनें गुजारी गई। अलीगढ़ रूट पर छह ट्रेनों का संचालन हुआ। चंदौसी से जाने वाली तीन ट्रेनों को रद्द किया गया।
विज्ञापन

गंगा में खतरे के निशान पर पानी पहुंचने पर बुधवार को अलीगढ़ चंदौसी ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। सहायक मंडल अभियंता ने निरीक्षण के बाद ट्रेनों को राजघाट पुल से धीमी गति से गुजारने की स्वीकृति दी थी। सुबह के समय एसीएम 04393 अलीगढ़ से चंदौसी तक रनथ्रू आई। उसमें कोई भी यात्री नहीं था। इस ट्रेन को सुबह के समय चंदौसी से आगे मुरादाबाद गजरौला तक संचालन किया गया। इसके बाद 04376 बरेली अलीगढ़ (एबी-2), 04378 बरेली अलीगढ़ (एबी-4), 04375 अलीगढ़ बरेली (एबी-1), 04377 अलीगढ़ बरेली (एबी-3), एसीएम 04394 गजरौला मुरादाबाद अलीगढ़ का निर्धारित समय पर संचालन किया गया। दिल्ली बरेली 04303 , सूबेदार गंज से देहरादून (14114) लिंक एक्सप्रेस, देहरादून से सूबेदार गंज (14113) लिंक एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। अलीगढ- चंदौसी ट्रैक पर चलने वाली मालगाड़ी सामान्य दिनों की तरह संचालित हुई।
विज्ञापन


सुबह के समय एसीएम 04393 के आने की सूचना थी। बहजोई से चंदौसी, मुरादाबाद जाने वाले यात्री स्टेशन पर पहुंच गए। पर पहुंच गए। एसीएम अलीगढ़ से रनथ्रू चली और सीधे चंदौसी जाकर रुकी। बहजोई में न रुकने पर करीब 40 यात्री स्टेशन पर ही रह गए। बाद में वह अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अलीगढ़ चंदौसी ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद होने पर रेलवे ने अधिकारियों के टिकट वापस करने के आदेश दिए थे। बुधवार को बहजोई स्टेशन से 273 टिकट निरस्त हुए। रेलवे ने इन टिकट की करीब 13865 रुपये की धनराशि यात्रियों को वापस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed