फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trainees informed about shooting and rail operations

प्रशिक्षणार्थियों को शटिंग व रेल संचालन की दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Trainees informed about shooting and rail operations
क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में मंडलीय संरक्षा संगोष्ठी व शंटिंग मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुरादाबाद एडीआरएम आपेरशन रहे। कार्यक्रम में रेलवे के प्रशिक्षुओं को शंटिंग व रेलवे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके बाद एडीआरएम ने पॉवर केबिल, स्टेशन, यार्ड, लाबी, र निंग रूम, निर्मित हास्टल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दस बजे एडीआरएम आपरेशन राकेश कुमार अपनी ट्रेन से चंदौसी जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पॉवर केबिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद स्टाफ से जानकारी की। इसके बाद क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के सभा भवन में आयोजित मंडलीय संरक्षा संगोष्ठी व शंटिंग मेला में पहुंचे। यहां संस्थान के सार्जेट रोहताश सिंह, स्टेशन अधीक्षक गुमथल विनोद उपवन ने प्रशिक्षणार्थियों को शंटिंग व रेल संचालन की जानकारी दी। साथ ही मौजूद प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। कहा कि ट्रेन का संचालन करते समय सबसे जरूरी सावधानी बरतना होता है। जरी सी सावधानी हटने पर बड़ी से बड़ी दुर्घटना या हादसा हो सकता है। शटिंग के दौरान लापरवाही करने पर रेल कर्मी की जान भी जा सकती है। इसलिए सभी कार्य को पूरी मनोयोग से करने की आवश्यकता है। इसके बाद एडीएम आपरेशन ने रेलवे स्टेशन, यार्ड, लाबी, रनिंग रूम तथा प्रशिक्षणार्थियों के बनाए जा रहे निर्माणाधीन हास्टल का निरीक्षण किया। यहां संस्थान के प्रधानाचार्य मोनू लूथड़ा को जल्द से जल्द हास्टल का निर्माण कराने की बात कही। ताकि प्रशिक्षण को आने पर प्रशिक्षणार्थियों को परेशानी सामना न करना पड़े। इस अवसर पर मंडलीय परिचालन प्रबंधक सामान्य प्रशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी प्रशांत शर्मा, संस्थान के प्रधानाचार्य मोनू लूथड़ा, स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा, बीसी मीना, रमेश चंद्र जाट, नंद लाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed