{"_id":"588bb1364f1c1b165dcf4893","slug":"train-se-utrte-samay-giri-mahila-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 28 Jan 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से चंदौसी आ रहे एक वृद्ध की ट्रेन में ही मौत हो गई। वहीं शंटिंग के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ जख्मी हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कराया है।जनपद फिरोजाबाद निवासी पूनम(62) पत्नी किशनलाल गंगा स्नान के लिए 26 जनवरी की सुबह चार बजे राजघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेन से उतरते समय पूनम का पैर फिसलने से वे गिर गईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं।
प्लेटफार्म संख्या एक पर पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चंदौसी में रेलवे क्रासिंग 36बी के नजदीक शंटिंग कर रही मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। 40 वर्षीय व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा 26 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे हुआ।
जनपद बदायूं के थाना उघैती के टिटोली गांव निवासी हरद्वारी पुत्र नेम सिंह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। 26 जनवरी को बेटे वचनू के साथ चंडीगढ़ से चंदौसी आ रहे थे। चंदौसी पहुंचने पर वचनू ने पिता की हालत बिगड़ने की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने हरद्वारी को फर्स्ट एड के लिए चिकित्सक बुलाए। चिकित्सक ने हरद्वारी को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी थानाध्यक्ष रामकुंवर सिंह ने बताया कि पूनम और हरद्वारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है।