फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Train delays amidst sultry heat have added to passengers' woes.

Sambhal News: उमस भरी गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Train delays amidst sultry heat have added to passengers' woes.
चंदौसी। उमस भरी गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर बरेली, देहरादून, लखनऊ और आनंद विहार जाने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिला यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। मुरादाबाद-बरेली मेमू 64178 अपने निर्धारित समय सुबह 8:50 बजे के बजाय सुबह 10:10 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं, दिल्ली-बरेली पैसेंजर 54076 भी सुबह 6:45 बजे की जगह सुबह करीब 7:41 बजे चंदौसी पहुंची। देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस 14113 भी अपने तय समय सुबह 5:28 बजे के बजाय सुबह 6:18 बजे स्टेशन पर पहुंची। लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 15012 भी निर्धारित समय सुबह 2:55 बजे की बजाय सुबह करीब 3:18 बजे चंदौसी पहुंची। इसके अलावा आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 15529 भी अपने निर्धारित समय दोपहर 1:15 बजे तक स्टेशन नहीं पहुंची। रेलवे की सूचना के अनुसार इसे शाम करीब 7:35 बजे चंदौसी पहुंचने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन

ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि संबंधित ट्रेनें अपने पूर्व स्टेशनों से ही विलंब से चल रही थी। इसी कारण उनका चंदौसी रेलवे स्टेशन पर आगमन भी निर्धारित समय से देरी से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed