फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders Speak Out Against Encroachment

Sambhal News: अतिक्रमण के खिलाफ मुखर हुए व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traders Speak Out Against Encroachment
चंदौसी। नगर में रोजाना लगने वाला जाम अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है। मुख्य बाजारों में सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खोमचे और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल ईओ धर्मराज राम से मिला और वेडिंग जोन और सड़क व नाला निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि ठेला-खोमचा व रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के कारण मुख्य बाजारों में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए शहर के चारों दिशाओं में वेडिंग जोन बनाए जाए। ताकि अतिक्रमण पर नियंत्रण हो सके।
विज्ञापन

साथ ही, प्रत्येक माह व्यापारियों और नगर पालिका अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की जाए, जिसमें सड़क व नाला निर्माण से जुड़े कार्यों पर चर्चा हो सके। इसके अलावा नगर में सड़क और नाला निर्माण में पारदर्शिता रखी जाए। व्यापारियों ने बताया कि बरसात के दौरान नगर की स्थिति और खराब हो जाती है, इसलिए समय रहते नालों की सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, गर्मी के मौसम में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए पूरे नगर में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए। ज्ञापन में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या पर भी नियंत्रण की मांग की गई। इस पर ईओ ने सभी सुझावों पर शीघ्र विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, नमन भारद्वाज, गोपाल वाष्र्णेय, बबलू एडवोकेट, मोहित सक्सेना, मो. अनस, इरफान खान, अविनाश रस्तोगी, सौरभ अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुफियान सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed