{"_id":"698f8b210eb8ff3400085145","slug":"traders-enraged-by-waterlogging-staged-a-protest-clashing-with-the-eo-and-contractor-sambhal-news-c-204-1-chn1001-126847-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जलभराव पर भड़के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, ईओ और ठेकेदार से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जलभराव पर भड़के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, ईओ और ठेकेदार से नोकझोंक
विज्ञापन
चंदौसी। सीकरी गेट पर निर्माणाधीन नाले के चलते नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते विकराल जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। हालत ये है कि लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीकरी गेट पर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों की ईओ व नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार से नोकझोंक हो गई। ईओ ने जल्द ही नाला निर्माण और जलभराव की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। तब जाकर संगठन पदाधिकारी शांत हुए।
शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सीकरी गेट पर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान निर्माणाधीन नाले और जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इस दौरान मौके पर पहुंचे पालिका के ईओ धर्मराज राम और नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार से संगठन पदाधिकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शन के दौरान युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता ने बताया कि नाले के निर्माण निर्माण के चलते पिछले 10 दिनों से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सीकरी गेट और महाजन मोहल्ला क्षेत्र में चारों ओर पानी भरा हुआ है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगर दो दिनों के भीतर जलभराव की समस्या खत्म नहीं की गई, तो सीकरी गेट क्षेत्र में करीब 500 व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में ईओ द्वारा जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शाह आलम मंसूरी, इरफान खान, असीम, डॉ. मोहनलाल पाल, फहीम शमसी, मोहित सक्सेना, साजिद कुरैशी, विकास बंसल, आबाद कुरैशी, सौरभ अग्रवाल आदि शामिल रहे।