फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders angry over power cuts in the morning

Sambhal News: सुबह के समय बिजली कटौती से व्यापारियों में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over power cuts in the morning
चंदौसी(संभल)। सीता रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने सुबह के समय होने वाली बिजली कटौती पर रोष जताया और समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि विद्युत व्यवस्था चरमराने से व्यापारियों, विद्यार्थियों के साथ साथ आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासतौर पर सुबह के समय हो रही बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई व घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए सुबह 5 से 10 बजे तक बिजली कटौती न की जाए, ताकि व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन

जिला महामंत्री प्रभात कृष्ण ने बताया कि इसी समय नगर पालिका के माध्यम से पानी आपूर्ति की जाती है, लेकिन बिजली न होने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। बताया कि व्यापार मंडल पूर्व में भी विद्युत अधिकारियों को ज्ञापन देकर बिजली कटौती के बारे में अवगत करा चुका है, बावजूद इसके हालात में सुधार नहीं हुआ है। यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हुई, तो व्यापार मंडल बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगा। इस अवसर पर शाह आलम मंसूरी, अनुज वार्ष्णेय अन्नू, शुभम अग्रवाल, सद्दाम हुसैन, विक्रांत लाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed