फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor-trolley hit a farmer riding a bicycle and injured him

Sambhal News: ट्रेक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मारकर किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley hit a farmer riding a bicycle and injured him
चंदौसी। मंगलवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव गुलड़ीया कैला निवासी साइकिल सवार किसान को बाजार से लौटते समय ट्रेक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे किसान के परिजन घायल को सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किसान को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव गुलड़ीया कैला निवासी सूरज पाल पुत्र नरोत्तम किसान है। मंगलवार की शाम वह पास के ही गांव भगतपुर में सब्जी खरीदने के लिए साइकिल से बाजार गया था।रास्ते में बाजार से वापस लौटते समय भगतपुर गांव के पास उसकी साइकिल में ट्रेक्टर- ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे किसान के परिजन अपने निजी वाहन से घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed