फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor-trolley and car collide, six injured including woman

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राली और कार में भिड़ंत, महिला समेत छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley and car collide, six injured including woman
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के संभल-गवा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब गांव मूसापुर के निकट ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार के एयरबैग खुल गए। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बबराला की राजघाट कॉलोनी निवासी चंद्र प्रभात यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती बिजनौर जिले के थाना नगीना देहात में है। परिवार के सदस्य बबराला में रहते हैं। वह इन दिनों घर पर आए हुए थे। उनके छोटे बेटे उदय प्रताप की तबीयत खराब होने पर वह उसे शुक्रवार को मुरादाबाद दिखाने जा रहे थे। संभल-गवां मार्ग पर गांव मूसापुर के निकट संभल की ओर से नवीन मंडी समिति में मक्का उतार कर आ रहे किसान दयाराम के ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

कार में सवार चंद्र प्रभात, उनकी पत्नी चंद्रमुखी, बेटा उदय प्रताप, विशाल घायल हो गए। गाड़ी के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। उधर, ट्रैक्टर पर सवार किसान दयाराम और चालक जगतवीर भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed