{"_id":"672bd7bbc0325f0e1d03722a","slug":"tractor-driver-responsible-for-the-death-of-three-people-in-the-accident-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116179-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में तीन लोगों की मौत का जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में तीन लोगों की मौत का जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
Thu, 07 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
संभल। असमोली के गांव परियावली में रविवार को गांव निवासी विजेंद्र सिंह, उनकी भतीजी रेनू और भतीजे हिमांशु को ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंदने के आरोपी चालक गांव सदीरनपुर निवासी अनस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
रविवार की दोपहर बाइक सवार विजेंद्र सिंह अपनी भतीजी और भतीजे को चप्पल दिलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दौरान संभल-असमोली मार्ग पर संभल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया था। इसमें विजेंद्र सिंह और उनकी भतीजी की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि भतीजे ने अस्पताल में दम तोड़ा था। आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी के लिए गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने ढाई घंटे जाम लगा दिया था। असमोली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को जेल भेज दिया गया है।