{"_id":"6935c8799550f9ce9c0f9a9c","slug":"tourism-department-will-spend-rs-6-crore-on-three-pilgrimage-sites-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129825-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पर्यटन विभाग तीन तीर्थों पर खर्च करेगा छह करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पर्यटन विभाग तीन तीर्थों पर खर्च करेगा छह करोड़
विज्ञापन
संभल में प्राचीन क्षेमनाथ तीर्थ। संवाद
संभल। शहर के तीन तीर्थों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं के लिए करीब छह करोड़ रुपये से कार्य कराए जाने हैं। इनमें मनोकामना तीर्थ, नैमिषारण्य तीर्थ (क्षेमनाथ तीर्थ) और कुरुक्षेत्र तीर्थ शामिल हैं। पर्यटन विभाग की ओर से कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है। पर्यटन अधिकारी का कहना है कि एक महीने में काम शुरू करा दिया जाएगा।
68 तीर्थ और 19 कूपों की नगरी संभल में तीर्थों और कूपों को संवारने का काम चल रहा है। नगर पालिका की ओर से कई तीर्थों और कूपों पर काम कराया जा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग भी तीन तीर्थों पर श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य कराने जा रहा है। इनमें चंदौसी मार्ग पर स्थित कुरुक्षेत्र तीर्थ पर 1.75 करोड़ रुपये से काम कराए जाने हैं। शहजादी सराय में स्थित नैमिषारण्य तीर्थ (क्षेमनाथ तीर्थ) पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं के तहत होने वाले कार्याें पर 2.05 करोड़ खर्च होंगे। जबकि मनोकामना तीर्थ पर 2.24 करोड़ रुपये के बजट से काम कराया जाएंगे।
पर्यटन विभाग ने कुरुक्षेत्र तीर्थ पर काम कराए जाने को लेकर टेंडर करा दिया है। नैमिषारण्य तीर्थ के लिए टेंडर होना है। मनोकामना तीर्थ का टेंडर प्रक्रिया में है। कुरुक्षेत्र तीर्थ और नैमिषारण्य तीर्थ पर काम 15 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है जबकि मनोकामना तीर्थ पर काम शुरू होने में ज्यादा समय लग सकता है। पर्यटन विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।