{"_id":"6aa46a22824c4a34e00357ea","slug":"former-minister-visits-flood-affected-villages-assures-compensation-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132601-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री ने दिया मुआवजा दिलाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री ने दिया मुआवजा दिलाने का आश्वासन
विज्ञापन
जुनावई। गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का कहर जारी है। शुक्रवार को भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव ने खंड विकास अधिकारी कमलकांत के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों बझांगी, उदिया नगला और तोतापुर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
बांध के अंदर बसे इन गांवों में घुटनों तक पानी भरा है। खेत-खलिहान जलमग्न होने से धान और बाजरा की फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। पूर्व मंत्री ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि हफ्तों से खेतों में पानी भरा होने से फसलें सड़ रही हैं।
अजीत यादव ने भरोसा दिलाया कि किसानों के नुकसान का आकलन कराकर शासन स्तर से नियमानुसार मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी परेशानी पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार यादव, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, हरेंद्र सिंह, वीरेश यादव, ऋषि पाल सिंह यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।