{"_id":"65c6a72dbc32e2b0120845f6","slug":"took-a-dip-of-faith-on-mauni-amavasya-sambhal-news-c-15-1-mbd1008-340843-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी
Sat, 10 Feb 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के नगर के गंगा घाट पर मौनी अमावस्या के पर्व पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के नगर बबराला के गंगा घाट राजघाट पर मौनी अमावस्या के पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान को लेकर बबराला इंद्रा चौक से लेकर राजघाट गंगा घाट तक जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई।
इसके साथ ही गंगा घाट राजघाट पर शांति उपवन के नजदीक निजी वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई। सभी बड़े वाहनों को मीरमपुर बांध पर रोक कर निजी वाहनों को शांति उपवन को ओर जाने वाले रास्ते से निकाला गया। जिन्हें शांति उपवन के नजदीक खाली पड़े मैदान में बनाई गई पार्किंग खड़ा किया गया। गंगा घाट राजघाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ में निरीक्षण करते रहे। गंगा घाट पर बच्चों ने खेल-खिलौने व चाट पकौड़ी का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही महिलाओं ने भी जमकर खरीदारी की। आचार्य केशव भारद्वाज ने बताया कि मौनी अमावस्या पर सनातन संस्कृति के अनुसार मौन रहकर गंगा स्नान करना, निर्धन को दान देने का विशेष महत्व होता है।
यदि इस दिन व्यक्ति पूर्ण रूप से मौन रहकर विधि विधान के साथ में पूजा अर्चना करता है तो उससे अद्भुत स्वास्थ्य लाभ व ज्ञान की प्राप्ति होती है। जो लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, उनके लिए मौनी अमावस्या का गंगा स्नान विशेष महत्व रखता है। मौनी अमावस्या के बाद सूर्य भी परिवर्तित हो जाता है।