फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Told his wife triple talaq, girlfriend said - accept the marriage

Sambhal News: पत्नी को बोला तीन तलाक, प्रेमिका बोली-निकाह कबूल

Tue, 30 Apr 2024 04:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 30 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Told his wife triple talaq, girlfriend said - accept the marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असमोली (संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने शादीशुदा युवक को प्रेमिका से निकाह करने का फरमान सुना दिया। पति की दूसरी शादी के लिए पत्नी तैयार नहीं हुई तो युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर प्रेमिका से निकाह कर लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक का गांव की युवती से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पहले युवक की शादी हो गई, लेकिन प्रेम-प्रसंग चलता रहा। प्रेमी युगल चोरी-छिपे मिलते रहे। कुछ समय पहले युवक की पत्नी को पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। मायके वालों ने बिरादरी की पंचायत बैठाई तो अन्य लोगों को भी युवक के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। पंचायत में कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन


जब युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उसके पिता ने तीन दिन पहले युवक के खिलाफ तहरीर देकर बेटी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गांव के जिम्मेदार लोग बीच में आ गए और समझौते का प्रयास किया। सोमवार को गांव में पंचायत बैठी और शादीशुदा युवक को प्रेमिका से निकाह करने का फरमान सुना दिया। जिस पर दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी सहमति जता दी, लेकिन युवक की पत्नी राजी नहीं हुई। जिसके बाद युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और फिर प्रेमिका से निकाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका पहली पत्नी के साथ रहने के लिए थी तैयार
गांव में बैठी पंचायत ने कहा कि मुस्लिम समाज में चार शादी करने का हक है। युवक प्रेमिका से निकाह कर ले। जिस पर युवती के परिजन असहमत थे, लेकिन युवती प्रेमी से दूसरी शादी कर पहली पत्नी के साथ रहने के लिए तैयार हो गई। जिसके बाद युवती के परिजन भी युवक के साथ बेटी की दूसरी शादी करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन युवक की पहली पत्नी ने पति के दूसरा निकाह करने पर साथ रहने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद युवक ने पत्नी को तलाक दे दिया।

कार्रवाई के डर से निकाह के लिए तैयार हुआ युवक
शादीशुदा युवक को पत्नी को तलाक देकर प्रेमिका से निकाह करने का मामला गांव में चर्चा का विषय बना है। गांव में चर्चा है कि युवती के परिजनाें ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। युवक कार्रवाई के डर से पंचायत के फैसले पर सहमति जताते हुए दूसरे निकाह के लिए तैयार हुआ।


वर्जन
युवती के परिजनों ने तहरीर दी थी। जिसके आधार पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जानकारी मिल रही है कि युवती का आरोपी युवक से निकाह हो गया है। इस मामले में जानकारी की जाएगी। -रेनू सिंह, प्रभारी, थाना ऐंचोड़ा कंबोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed