फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Robbery accused caught during encounter; accomplice escapes.

Sambhal News: मुठभेड़ के दौरान पकड़ा लूट का आरोपी, दूसरा भागा

Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 18 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Robbery accused caught during encounter; accomplice escapes.
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर के नजदीक सेवापुर पदारतपुर वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें लूट के मामले में वांछित चल रहे बदमाश जिला रामपुर के गांव देरूहा निवासी तंजीम उर्फ तनवीर उर्फ शैम्पू उर्फ सनी की टांग में गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश जिला बरेली के कस्बा सिरौली निवासी नदीम भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने कॉंबिंग की लेकिन हाथ नहीं लगा। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सुधीर पंवार फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश की सीधी टांग में गोली लग गई। जिसको पकड़ लिया और दूसरा बदमाश चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि 31 जुलाई को थाना क्षेत्र के शाहपुर सीडल माफी मार्ग पर निर्माणाधीन फैक्टरी में चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस की जांच में दोनों बदमाश प्रकाश में आए थे। बृहस्पतिवार को भी बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। बताया कि पुलिस पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed